167 वाहनों का चालान, 2.13 लाख का जुर्माना
चंदौली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 167 वाहनों का चालान करते हुए 2,13,500 रुपये का जुर्माना किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नो पार्किंग, बिना रजिस्ट्रेशन पिकअप, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट (107 वाहन) और नो पार्किंग (23 वाहन) के मामलों में की गई। इसके अलावा तीन सवारी वाले 7 वाहनों पर भी चालान किया गया। संवाद