पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से मंगलवार को नगर पालिका इंटर कालेज में सैनिक छात्र-छात्राओं को (ए) प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान सुबह आठ से अपराह्न चार बजे तक लिखित, प्रयोगात्मक व शारिरिक परीक्षा हुई। परीक्षा में 261 छात्र-छात्रा सैनिकों ने प्रतिभाग किया। लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने छात्र-छात्रा सैनिकों से कहा कि देश की सेवा व रक्षा करने के लिए एनसीसी बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण दूर करने व छुुआछूत जैसी सामाजिक समस्या दूर करने में सहयोग करता है। एनसीसी से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। मुख्य अधिकारी मेजर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि सफलता हर छात्र की इच्छा होती है। उनकी इच्छा है कि छात्र सफल होकर राष्ट्र की सेवा करें और राष्ट्र की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। इस मौके पर सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले समेत बटालियन के सभी सैनिक उपस्थित रहे।