चकिया। बदलाव की कोई समय सीमा नहीं होती। कुछ परिस्थितियां और कोई ऐसा नायक निकलता है, जो बदलाव का सूत्रधार बनता है। आज भारत एक सशक्त और समृद्ध देश है। इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये बातें सावित्री बाई फूले राजकीय पीजी कॉलेज में सोमवार को सामाजिक संस्था पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन की वर्षगांठ पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहीं। कुलपति ने कहा कि आज का युवा नशे की गिरफ्त में जकड़ता जा रहा है। इससे उनका सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक दायरा प्रभावित हो रहा है। नए भारत के निर्माण के लिए हमें युवाओं को नशामुक्त बनाकर सही दिशा देनी होगी। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने कहा कि बदलते भारत में महिलाओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मुख्य वक्ता मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने नई ऊंचाई प्राप्त की है। अपनी मूल संस्कृति और सभ्यता को सहेजते हुए भारत उज्ज्वल भविष्य के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर नरेंद्र गुप्ता, प्रबंधक प्रशांत कुमार, अशोक कुमार बागी, शीतला केशरी, मनोज कुमार, डॉ. सरवन यादव, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, मुश्ताक अहमद, प्रमोद गुप्ता, गौरव श्रीवास्वत, अजय जायसवाल, इबरार, सद्दाम, रतिश कुमार, लव कुमार, अमरदीप, सत्य प्रकाश, कार्तिकेय पांडेय, मनोज राय, राजकुमार रहे।