फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के सर्विस रोड पर बाइक सवार ने मंगलवार की दोपहर में वृद्ध को धक्का मार दिया। इसमें वृद्ध सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। वहीं बाइक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने वृद्ध को अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कला गांव निवासी मुतुर्जा (60 ) अपने खेत से बोझ लेकर घर जा रहे थेञ इसी दौरान सर्विस रोड से होकर गुजर रहे बाइक सवार ने उक्त वृद्ध को टक्कर मार दिया। इससे वे घायल हो गए, वहीं बाइक चालक भी सड़क पर गिर गया। इसके पहले की आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा होते बाइक सवार वाहन लेकर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस के जरिए मुतुर्जा को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण को जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई। उधर, परिजनों को वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और परिजनों के अलावा गांव के लोग पोस्टमार्ट्रम हाउस पर जमा हो गए। कोतवाल एके ओझा ने बताया कि घटना जिस वाहन से घटित हुई वह अज्ञात है। बाइक की टक्कर से वृद्ध को गंभीर चोटें आयी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें