फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बैनामा कराए ही भूमि से किसानों को हटाने से भड़का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के बुढ़वल, सोनहुल तथा शाहपुर हाता गांव में प्रस्तावित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। वहीं आधा दर्जन किसानों ने मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बिना रजिस्ट्री कराए ही किसानों को उनकी भूमि से बेदखल किया जा रहा है, जो अन्याय है। संपूर्ण समाधान दिवस पर ज्ञापन देकर किसान रामप्यारे सिंह, मेवा, बजरंगी, लालचंद सिंह, चौथी, दयाराम सोनकर ने आरोप लगाया कि बिना रजिस्ट्री कराए ही उनकी जमीनों पर से प्रशासन द्वारा उन्हें बेदखल किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि एक तो बिस्वा की दर से बैनामा लेने वाले किसानों को बीघे की दर से मुआवजा देकर उनके हितों पर कुठाराघात हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सभी जमीनों की रजिस्ट्री कराए बिना ही किसानों की जमीनों को पीलर गाड़कर घेरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें