खेल में हारने से खफा कुछ जुआरियों के एक सदस्य ने जुआ खेल रहे लोगों का वीडियो बना सोमवार को सोशल मीडिया के साथ साथ कंदवा पुलिस मित्र वालंटियर्स ग्रुप में वायरल कर दिया। इस ग्रुप में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी जुड़े हुए हैं। ग्रुप में फोटो वायरल होते ही मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। उच्चाधिकारियों ने अपने मातहतों को तत्काल जुआरियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के कोरमी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित पोखरे का बताया गया है। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।