फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत सीआईटी को दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीआईटी आफिस में सेवानिवृत्त सीआईटी अजीत कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।
इस दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति खुशी और दुख दोनों का मौका होता है। एक तरफ लंबी नौकरी के बाद सेवानिवृत्ति होती है और इसके बाद परिवार के साथ रहने का मौका मिलता है। दूसरी तरफ लंबे समय तक जिसके साथ रहते हैं, उन साथियों से बिछड़ना पड़ता है। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, जीके तिवारी, विनय सिंह, आफताब खान, जेपी गुप्ता, इंद्रजीत, पार्थो चटर्जी, लालता प्रसाद, एसए खान, एनके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें