फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर हनुमान जी की उतारी भव्य आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले में हनुमान जयंती धूम धाम से मनाई गई। बजरंग बली के दर्शन पूजन के लिए मंदिरों पर भक्त उमड़े। मंदिरों पर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया और विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। हनुमानजी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। नगर नई सट्टी स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन के बाद शाम को बजरंग बली की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। नगर केे नई सट्टी स्थित हनुमान मंदिर पर राम चरित मानस संघ की ओर से दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव और मानस संघ के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंदिर पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का दोपहर में समापन हुआ। इसके पूर्व सुबह में बजरंगबली, माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया । इस दौरान बजरंग बली का विशेष शृंगार किया गया था। शाम चार बजे से दो घंटे तक हनुमत नाम महायज्ञ हुआ। इस दौरान भक्तों ने बजरंग बली के खूब जयकारे लगाए। शाम सात बजे भक्तों की भीड़ मंदिर पर जुटी। यहां पूजन अर्चन के बाद शाम सात बजे से महाआरती हुई। घंट घड़ियाल के बीच आरती से माहौल भक्ति मय हो गया। इसके पहले सुबह से ही भक्त दर्शन पूजन के बाद सुंदरकांड, हनुमत स्तवन, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर को फूल माला और विद्युत झालर, गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। टाडांकला संवाददाता के अनुसार मारूफपुर स्थित रामशाला परिसर में शनिवार की शाम हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मठ के महंत तिलकधारी बाबा, राममूर्ति पांडेय, बबलू पांडेय, जटायू मिश्र, राजवंश सिंह, कमलेश यादव, अनिल यादव, विनोद कुमार यादव, राकेश प्रधान, नीरज मिश्र, विकास यादव, प्रद्युम्न दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें