धानापुर । शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के आज छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ध्रुवभूषण सिंह के नेतृत्व में प्रथम सत्र के दौरान स्वयंसेवकों ने गुरेहूं गांव में जाकर स्वच्छता,एवं मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें कुल तीन टीमों ने हिस्सा लिया। चौथी टीम ने भाव गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। दूसरे सत्र में बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत मुख्य अतिथि मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि नारी को जन्म से कमजोर समझना ही नारी पुरुष असमानता के मूल में है। उन्होंने कहा कि अभी भी 46 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं अशिक्षित हैं। 8 से 9 प्रतिशत महिलाएं ही अभी संसद तक पहुंच सकी हैं, मात्र 6 प्रतिशत महिलाएं ही कैबिनेट मंत्री बन सकी है। इस अवसर पर किरन यादव, रामाशंकर यादव, रामआश्रय राम, नंदलाल, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ध्रुवभूषण सिंह ने किया।