चंदौली (ब्यूरो)। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कूड़ा बाजार चौकी क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटना और उसपर चौकी इंचार्ज द्वारा घटना का खुलासा नहीं होने और कार्य में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज माधव सिंह को रविवार की शाम लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने औद्योगिक नगर, जलीलपुर, जफरपुरवा, रामपुर और सदर चौकी इंचार्जों को चेतावनी दी कि क्षेत्र में अगर एक भी चोरी की घटना हुई तो सभी पर कार्यवाही तय है।