फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रियों ने आरक्षित कोच में जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दानापुर से बंगलूरू सिटी जा रही अप 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अनाधिकृत तरीके से कब्जे से परेशान यात्रियों ने शनिवार की रात ट्रेन को रोक कर हंगामा कर दिया। बाद में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने अनाधिकृत यात्रियों को बाहर निकाला तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। संघमित्रा एक्सप्रेस शनिवार की रात 11:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इसी बीच ट्रेन के स्लीपर कोच में अनाधिकृत यात्रियों ने कब्जा जमा कर लिया। इससे रजर्वेशन कराने वाले यात्री कोच में चढ़ नहीं पा रहे थे। कोच संख्या एस-5 के साथ एस-6, एस-7 में ज्यादातर दक्षिण भारतीय यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। 150 से अधिक यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके और ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंच गई। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने अनाधिकृत रूप से स्लीपर कोच में घुसे यात्रियों को नीचे उतारा और रिजर्वेशन वाले यात्रियों को चढ़ाया। इसके बाद 11:45 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें