फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रगति को अभिभावकों का सुझाव आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को अभिभावक संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें अभिभावकों ने महाविद्यालय के विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष व समन्वयक डा. सुकृति मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय की प्रगति के लिए सभी अभिभावकों के बहुमूल्य सुझाव अत्यन्त आवश्यक है। डा. पंकज कुमार झा ने विगत सत्र का उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए अभिभावकों के प्रयास की सराहना की। वहीं वर्तमान सत्र में प्रवेश की संख्या अत्यधिक होने पर महाविद्यालय के लिए बेहतर संकेत माना। जबकि अभिभावकों ने सिर्फ कला वर्ग के विषयों के कुछ कक्षाओं का संचालन होना, एमए में और अधिक विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था सहित अन्य समस्याएं उठाई। कुछ अभिभावकों ने कहा कि इस तरह का संवाद का कार्यक्रम वर्ष में कई बार होना चाहिए। प्राचार्य डा. सविता पाढ़ी ने कहा कि महाविद्यालय में जो भी खामियां हैं। उसे अगले सत्र में शासन स्तर से दूर कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डा. रीतू खरवार, डा. संगीता, डा. पवन गुप्ता, डा.त्रिलोकी नाथ, डा. गायत्री माहेश्वरी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें