फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार से समाज का सभी वर्ग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शिशु सहायता सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार को मुख्यालय के धरना स्थल पर सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों की उपेक्षा के चलते दैनिक मजदूरी करने वाले लोग बेहाल है। अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से समाज का सभी वर्ग परेशान है। सबसे अधिक परेशानी आज मजदूर वर्ग को है। कहा सपा सरकार में मजदूर वर्गों के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई गई थी। जिसका लाभ सीधे मजदूर वर्ग के लोगों को मिल रहा था। जब भाजपा की सरकार बनी तो सपा सरकार की लगभग सभी योजनाओं को बंद कर दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा मजदूरों के लिए सपा सरकार की सभी योजनाओं को तत्काल लागू किया जाए, ताकि श्रमिक वर्ग के लोगों को राहत मिल सके। भाजपा की सरकार में सिर्फ योजनाओं का संचालन कागजों पर किया जा रहा है। मजदूरों के हितों को देखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकार तत्कार करें। इस दौरान पंकज यादव, लव कुुमार बियार, आशू यादव, शकीला बानो, संजय यादव, दिलीप पासवान, अंजनी यादव, अमरनाथ यादव, होरीलाल पासवान, कृष्णा यादव रहे। संचालन अरविंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें