चंदौली। जनपद में किसानों से 265 रुपये की यूरिया पर पांच रुपये अतिरिक्त वसूली की जा रही है। अधिकारियों की माने तो 265 रुपये बोरी में पल्लेदारी सम्मिलित है, लेकिन इफको केन्द्र से लगायत सहकारी समिति पर किसानों से 270 रुपये प्रति बोरी वसूला जा रहा है। कुछ इसी तरह का नजारा मंगलवार को मुख्यालय के इफको सेवा केंद्र पर देखने को मिला। जनपद में यूरिया के लिए इफको किसान सेवा केन्द्रों संग सहकारी समिति यूरिया की उपलब्धता की सूचना पर किसानों की भीड़ उमड़ लग जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित इफको किसान सेवा केन्द्र के मंडी समिति स्थित भंडार कक्ष बनाया गया है। जिला मुख्यालय पर पैसा जमा करने के बाद खाद के लिए किसानों को चालान रसीद मिलता है। मुख्यालय से किसान पांच किलोमीटर दूर मंडी समिति स्थित भंडार गृह से खाद का उठान किसान करता हैं। किसान राजेश कुमार, विनय, चंदबली ने बताया कि उनसे प्रति बोरी 270 रुपये चार्ज किए गए। बदले में उन्हें किसी तरह की पक्की रसीद नहीं दी गई। उन्हें सिर्फ चालानी रसीद दी जारी की गई जिस पर केवल बोरियों का उल्लेख होता है। पक्की रसीद मांगने पर कर्मचारी व सचिव नहीं देते हैं। किसान जब इसका विरोध करते हैं कि वहां तैनात सचिव व कर्मचारी पल्लेदारी का हवाला देकर किसानों का मुंह बंद कर देते हैं।