फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में चंदौली को मिला तिसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जौनपुर के त्रिलोचन में आयोजित परिषदीय विद्यालयों के मंडलीय खेल प्रतियोगिता में 20 मेडल प्राप्त करके चंदौली तिसरे स्थान पर रहा। 15 दिसम्बर से आयोजित बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह में जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले होनहारों ने प्रतिभाग किया था। मंडलीय प्रतियोगिता में सबसे अच्छा धानापुर ब्लाक के छात्रों ने प्रदर्शन किया है। इसमें धानापुर के हर्ष कुमार सिंह ने सौ मीटर दोड़ में प्रथम, अटौली के महेंद्र कुमार ने पचास मीटर में प्रथम, जिमिनास्टिक में ओदरा ने मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा गोला फेक में डािघवट की काजल प्रथम, एकांकी में तेनुवट के छात्र अव्वल रहे। छात्रों के प्रदर्शन पर व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, मनोज पाण्डेय, दिलीप लालबहादुर, जय सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें