तहसील क्षेत्र के पपौरा गांव में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन ओडीएफ और स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन वास्तविकता के धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। गांव में काफी गंदगी है और ग्रामीण खुले में शौच करने को विवश हैं। ग्राम प्रधान गोपाल सिंह बबलू ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।। गांव के रवि सिंह, विजय सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज यादव, रामसूरत, केशव आदि लोगों ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई की मांग की है। इस बाबत डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि संबंधित ब्लाक के एडीओ पंचायत के माध्यम से गांव में रोस्टर लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।