फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर विकास खंड के आलमखातोपुर गांव के वनवासी बस्ती की चकरोड पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को शिकायत लेकर वनवासी तहसील मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों के न रहने पर मायूस हो गए। नाराज ग्रामीणों ने अवैध निर्माण कार्य रोकवाने की मांग को लेकर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। अंत में तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में देकर वापस लौट गए। आलमखातोपुर में करीब 200 से अधिक वनवासी परिवार रहते हैं। बस्ती में आने जाने के लिए एक मात्र चकरोड है। गांव के कुछ लोगों द्वारा चकरोड पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। वनवासी बस्ती के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के न रहने पर गांव के कुछ लोग मुख्य मार्ग पर पीलर खड़ा कर रहे हैं। नाराज ग्रामीण व महिलायें शिकायत के लिये शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद भी विभागीय अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। अंत में तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में देकर अवैध निर्माण कार्य रोकवाने की मांग किया। इस संबंध में तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान शमशेर, काशी, बिहारी, बुधई, डोमन, पौधारी, लालजी, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें