फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में खड़े 15 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यातायात विभाग की ओर से नगर में शनिवार को जीटी रोड पर गल्लामंडी तिराहे से बस स्टैंड तक नो पार्किग जोन के बोर्ड लगाए गए थे। साथ ही इस क्षेत्र में तीन व चार पहिया वाहनों के खड़ा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद रविवार को प्रतिबंधित क्षेत्र में 15 तीन पहिया वाहन मिले। यातायात विभाग ने उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए इस तरह के कदम उठाए जाने जरूरी हैं। उन्होंने आमजन से इस कार्य में सहयोग करते हुए ऑटो से आने वाले राहगीरों से जीटी रोड पर गल्लामंडी तिराहे के पहले उतरने की अपील की है। वहीं चकिया तिराहे की ओर से बाजार की ओर आने वाले राहगीरों ई रिक्शा या ऑटो को रोडवेज बस स्टैंड के पास छोड़ने की हिदायत दी है। बताया कि रेलवे स्टेशन के भीतर जाने वाले ऑटो, ई रिक्शा और चार पहिया वाहनों को आगे जाने की इजाजत होगी। नो पार्किंग जोन में तीन और चार पहिया वाहनों के खड़ा होने पर जुर्माना वसूलने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें