फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 नए मरीज मिले, 13 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना के मरीज मिलने बंद नहीं हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 15 लोगों का रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें छह महिला एवं नौ पुरूष हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जबकि 13 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण में 58 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतवार को 15 नए मरीजों में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी, रेल कर्मचारी और आटो चालक शामिल हैं। इसके अलावा दो किसान, चार गृहिणी, एक कोयला व्यापारी और तीन छात्र कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसमें बरहनी ब्लाक के एक, चहनिया ब्लाक के दो, चन्दौली ब्लाक के तीन, पीडीडीयू नगर के आठ व शहाबगंज के एक रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। वहीं जनपद में कोविड जॉच के लिए 1294 नमूने संग्रहित किये गए। जिले में अब तक कोविड के कुल 4621 संक्रमित केस मिल चुके हैँ जबकि एक्टिव केस की संख्या 134 है। साथ ही 4429 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें