फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना लाइसेंस के संचालित 15 मीट की दुकानें कराई गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबगंज। क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित 15 मीट की दुकानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई कर उन्हें बंद करा दिया। यह कार्रवाई ह्यूमन राइट सीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ‘योगी’ की शिकायत के बाद की गई। आरोप लगाया गया था कि कई मीट की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हैं, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं किए जाते और लाइसेंस प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक इन दुकानों को पुनः खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार गोंड ने कहा कि भविष्य में ऐसे अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें