्रपुलिस ने गौरी चौराहा के पास से मालवाहक से तस्करी कर ले जाई जा रही 15 पेटी शराब बरामद की है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बबुरी क्षेत्र से होकर शराब की तस्करी की सूचना पर शनिवार की सुबह गौरी चौराहा के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। एक महिंद्रा बोलेरो लोडर को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करी के आरोप में विनोद यादव निवासी नीमा, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।