फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के चार चिकित्सकों का एक साथ हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय राजकीय महिला अस्पताल के चार चिकित्सकों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। ऐसे में 25 बेड का महिला अस्पताल मात्र एक चिकित्सक के भरोसे हो गया है। यहां तैनात एक मात्र चिकित्सक अनुबंध पर है। ऐसे में यहां आने वाली महिला मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) में नगर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाके की महिलाओं व अन्य मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन इस अस्पताल में किया जाता है। यहां सबसे अधिक प्रसूता महिलाएं जांच, इलाज व टीकाकरण के लिए आती हैं। प्रतिदिन यहां डेढ से दौ सौ महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। बीमार व प्रसूताओं को भर्ती करने के लिए अस्पताल में 25 बेड की भी व्यवस्था है। यहां अभी तक कुल पांच महिला चिकित्सकों की तैनाती थी। पिछले सप्ताह तीन चिकित्सक, एक एनीस्थिसिया चिकित्सक का स्थानांतरण एक साथ कर दिया गया। एक अनुबंधित महिला डाक्टर मेटर्निटी लीव पर चल रही हैं। ऐसे में यहां अनुबंध पर कार्य कर रही केवल एक महिला डाक्टर ही मरीजों की देखभाल को बची हैं। इससे महिला व प्रसूता मरीजों के सामने संकट खड़ा हो गया है। डाक्टरों के न होने से नर्स व एएनएम ही इन मरीजों की तीमारदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें