फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से दौड़ रहे मानक विहीन स्कूली वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्कूली वाहनों के मानकों की जांच करने वाले अधिकारी कभी कभार ही जागते हैं और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। परिवहन विभाग में केवल 204 स्कूली बस और मिनी बस का ही पंजीयन है लेकिन सड़कों पर मानक विहीन स्कूली वाहनों की भरमार है। वहीं डग्गामार स्कूली वाहनों के खिलाफ कागज पर कार्रवाई कर परिवहन विभाग और प्रशासन मौन हो जाता है। ऐसे वाहन से बच्चों को ढोने पर वे सुरक्षित नहीं है। फिर भी विभागीय मेहरबानी से ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के मानकों के अनुसार स्कूलों में बच्चों को ढ़ाने वाले वाहनों का रंग पीला होना चाहिए और चालक तथा सहायक वर्दी में हो। वहीं वाहन में सुरक्षा बेल्ट, फायर सिलेंडर, इमजेंसी गेट, खिड़कियों पर जाली होना आवश्यक है। वाहन का एक वर्ष के अंदर परिवहन विभाग से फिटनेस प्रमाण भी जारी किया जाता है। विभाग द्वारा भी अपनी गर्दन बचाने के लिए पंजीकृत वाहनों के फिटनेस के लिए स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा जाता है। लेकिन अधिकतर स्कूल संचालक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें