फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर छापेमारी, 19 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। रायल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ मंगलवार को छापेमारी कर कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने दो दर्जन से अधिक ईंट भट्ठों पर टीम ने छापा मारा और 19 संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही तय समय के अंदर रायल्टी जमा नहीं करने पर भट्ठों को सीज करने की चेतावनी दी गई। किया जाएगा। राजस्व वसूली को लेकर सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। साथ अभियान चलाकर कार्रवाई करने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया था। मंगलवार को एडीएम बच्चालाल के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के बरंगा, सैयदराजा, नई बाजार और बसिला स्थित ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। छानबीन में 19 भट्ठे ऐसे पाए गए, जिनकी रायल्टी जमा नहीं की गई थी। इस पर उन्होंने सभी 19 भट्ठों के संचालकों को नोटिस जारी कर रायल्टी जमा करने का निर्देश दिया। चेताया कि निर्धारित समय के अंदर रायल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें