फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक ़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक धूस गांव में जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रांत कोषाध्यक्ष इंद्राशन सिंह ने बैठक ली। बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही 22 और 23 दिसंबर को होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी पर भी चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि भूपौली नहर से संबंध खर्रा तेवरा माइनर से गुल की सभी नालियां क्षतिग्रस्त है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी हो रही है। इसमें धान क्रय केंद्रों को बढ़ाने और समितियों पर खादों की आपूर्ति करने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 22 और 23 दिसंबर को नियामताबाद गांव के सरस्वती शिशु मंदिर पर होगी जिसपर चर्चा की गई। प्रांतीय महामंत्री अखिलेश सिंह ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिलामंत्री मनोज सिंह, नरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र पाण्डेय, रामजनम मौर्या, जयप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, मिथिलेश मिश्रा, रामपूजन मिश्रा, सहती पाल, तेजू यादव, विरेंद्र राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें