फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए चलेगी 14 पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ परयात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने चौदह और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय ली है। देश के औद्योगिक शहरों से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए ट्रेनपों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार नेब ताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 26 और 29 अक्तूबर को सीएसटी से दिन में 11.55 बजे खुलकर अगले दिन शाम पांच बजे दानापुर पहुंचेगी।इसी तरह 27 और 30 अक्तूबर को दानापुर से यही ट्रेन शाम 19.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह पुणे-दानापुर अनारक्षित सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 28 अक्टूबर की रात 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 29 अक्टूबर को दिन में 11.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी। वहीं पुणे-दानापुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल पुणे से 29 अक्टूबर और 01 नवंबर की रात 00.10 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन तीस अक्तूबर और दो नवंबर को दिन में 11 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे पुणे पहुंचेगी। नई दिल्ली-भागलपुर सुपर फास्ट पूजा स्पेशल नई दिल्ली से 27 अक्टूबर की रात 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे पटना रूकते हुए 20.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें