सकलडीहा। तहसील कार्यालय में पिछले दिनों राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और लेखपाल के बीच हुई मारपीट की घटना तूल पकड़ती जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षक को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को पत्रक सौंप कानूनगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर लेखपाल आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बर्थरा सर्किल के राजस्व निरीक्षक हिम्मत बहादूर राम ने लेखपाल संजीव सिंह से गाली-गलौच करने के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही लेखपाल को निलंबित भी कर दिया गया है। लेखपालों ने राजस्व निरीक्षक के निलंबन को तहसील से हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले लेखपालों में केहर सिंह, ऋषि सिंह, गुलाब, मानवेंद्र यादव, अमित सिंह, वरूण, संजीव सिंह, प्रवीण, आनंद सिंह, अनूप शामिल रहे।