फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ट्रेन मंगलवार को रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से अप और डाउन की ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अप और डाउन की सात ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं सोमवार को घंटों देरी से ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मंगलवार को अप की ओर जाने वाली नार्थ ईस्ट, अमृतसर एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण, फरक्का एक्सप्रेस नहीं आएगी। इसी तरह डाउन कीओर जाने वाली आनंद विहार दानापुर जनसाधारण, महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह सोमवार को अप की ओर जाने वाली जैसलमेर एक्सप्रेस एक घंटे, पटना हमसफर नौ घंटे, दानापुर सिकंदराबाद पांच घंटे, महाबोधी तीन घंटे की देरी से आई। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम नौ घंटे, मगध एक्सप्रेस 12 घंटे, हावड़ा युवा एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल नौ घंटे, पुर्वोत्तर संपर्क क्रांति साढ़े नौ घंटे, फरक्का पौने छह घंटे, नंदन कानन पांच घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें