फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में लगेगा जनचौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। शासन की ओर से चलाई जा रहीं लाभकारी योजनाओं का मुसहर समुदाय को उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में 127 बस्तियों को चिह्नित किया गया है। इन बस्तियों में चौपाल का आयोजन कर समस्याओं का समाधान और योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की पहल पर शासन की योजनाओं और सुविधाओं को मुसहर बस्तियों तक पहुंचाने के लिए जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। रोस्टर के अनुसार चकिया विकास खंड के प्रीतपुर में 22 जनवरी, रामपुर 24 जनवरी, कुशही गांव में 21 फरवरी, दिरेहूँ गांव में 14 मार्च, चहनिया विकास खण्ड के सेवढ़ी 17 जनवरी, नौगढ़ विकास खंड के मझगाई 29 जनवरी, गंगापुर में 31 जनवरी, धारापुर विकास खंड के भदाहूं 5 फरवरी, धानापुर में 7 फरवरी, शहाबगंज विकास खण्ड के कौड़िहार 12 फरवरी, खास 14 फरवरी, सदर चंदौली के परासी खुर्द में 19 फरवरी, बरहनी विकास खण्ड के नौबतपुर में 26 फरवरी, डेढ़गांवा में 28 फरवरी, सहलडीहा विकास खण्ड के डिग्घी में 5 मार्च, मधुबन में 7 मार्च तथा नियमताबाद विकास खण्ड के छिमियां गांव में 12 मार्च को चयनित ग्राम के मुसहर बस्ती में अपराह्न 3 बजे से चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें