फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अध्यक्ष और अकरम महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को सदर कचहरी परिसर स्थित सभागार में हुआ। इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंचानन पांडेय एड. की देखरेख में समिति ने पदाधिकारियों की ओर से दिए गए आवेदन पत्र के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सैयद अनवर जाफरी, महामंत्री मुहम्मद अकरम, पुस्तकालय मंत्री संदीप कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रतिमा दूबे, कोषाध्यक्ष निशिकांत को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पंचानन पांडेय, लालप्यारे श्रीवास्तव, हवलदार सिंह, विजय कुमार साहू, जय प्रकाश सिंह, रमाकांत सिंह, बजरंगी सिंह यादव, विद्याचरण सिंह, आनन्द कुमार सिंह, मदन मोहन लाल श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, विनोद कुमार शामिल रहे। जबकि पदेन सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह और महामंत्री सुजीत कुमार सिंह के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं के समस्याओं को लेकर हर स्तर से संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, राजबहादुर सिंह टिविंकल, झनमेजय सिंह, संतोष सिंह, अरूण सिंह, कामेश्वर मिश्रा, आनन्द शंकर सिंह, शहाबुद्दीन, अमित सिंह, जय प्रकाश सिंह, लालप्यारे श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन आरबी पाठक और आनंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें