चंदौली। बकाए भुगतान को लेकर वर्ष 2018 में परिषदीय विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सात माह से अधिक समय से अध्यापन कार्य करने के बाद भी विभाग द्वारा उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जिसके लिए शिक्षकों ने बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेंद्र प्रताप से मिलकर गुहार भी लगाया। लेकिन इसके बाद भी उनके समस्याओं पर विचार नहीं किया गया। कहा कि विभाग द्वारा उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन कराने के बाद भी वेतन देने में आनाकानी किया जा रहा है। जिससे सहायक अध्यापकों में विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस दौरान महिपाल, संजीव, अजीत, पूजा, श्रीराम, आकांक्षा, संदीप, आशीष, नेहा, सुषमा, रेखा, शैलजा आदि उपस्थित रही।