फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाकड्रिल कर आग पर काबू पाने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा प्रचार-प्रसार अभियान के तहत गुरुवार को रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में माकड्रिल किया गया। इसमें शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आग लगने के कारणों के बारे में भी बताया गया। माकड्रिल में छात्रों को स्कूल के मैदान में पानी में पेट्रोल मिलाकर आग लगाकर उसे बुझाने, गैस सिलेंडर में आग लगने पर काबू किए जाने आदि को बताया गया। पीडीडीयू नगर के के फायर इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने छात्रों को आग लगने के कारणों की जानकारी दी। धातु, लक्विड या इलेक्ट्रिक की वस्तुओं में आग लगने पर पानी डालना खतरनाक हो सकता है। इस स्थिति में बालू या मिट्टी डालकर आग बुझानी चाहिए। वहां पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस प्रकार की आग पर फोम कंपाउंड की सहायता से काबू पाया जा सकता है। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर रेग्यूलेटर में लगी आग को हाथ की अंगुली से भी बुझाया जा सकता है। इस मौके पर रामानुज सिंह, नंदलाल राय, रजनीश राय, सुभाष सिंह, सुरेश सिंह, चंदन कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शिवहरे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें