फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण और प्रवेश की तिथि निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11वीं में पांच अगस्त तक दाखिला लिया जाएगा। डीआईओएस डा. विनोद राय ने कहा कि दोनों कक्षाओं में इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकते हैं। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने हाईस्कूल के छात्रों का प्रवेश 20 अगस्त तक होगा। बताया कि विद्यालय द्वारा अध्ययनरत छात्रों का शैक्षिक विवरण और कोषागार में प्रति छात्र 50 रुपये जमा करने की रसीद परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। डाटा अपलोड होने के बाद संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा किसी संसोधन कार्य करने के लिए छह से 20 सितंबर निर्धारित किया गया है। प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों की सूची और कोषागार की रसीद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 30 सिंतबर तय किया गया है। बताया कि सभी छात्रों का विवरण और कोषागार की रसीद को दो प्रतियों में कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें