फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो सीबीएसई स्कूल के विद्याथियों की सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। सीबीएसई ने अपने स्कूलों में खेल का पीरियेड रोज चलाना अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद छात्रों की शारीरिक शिक्षा और सेहत को बेहतर बनाना है।
जिले में सीबीएसई के 24 स्कूल हैं। इससे पहले स्पोर्ट्स पीरियड चलता था लेकिन यह नियमित नहीं था। छात्र ऐक्षिक के रूप में इसे लेते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने से हेल्थ और फिजिकल एजूकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूलों में अब इस विषय की नियमित पढ़ाई होगी। स्कूल स्तर पर इसकी प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसका पूर्णांक 100 नंबर होगा। प्रयोगात्मक परीक्षा में मिला नंबर मार्कशीट पर दर्ज होगा । केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि सीबीएसई में नौवीं से 12 वीं कक्षा तक नया पाठ्यक्रम वर्क एजूकेशन के तहत ही शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बेहतर करना है। अब स्कूलों में नियमित रूप से योगाभ्यास के साथ अन्य फिजिकल एक्सरसाइज कराई जाएगी। एसजी पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक कपिलदेव सिंह कहते हैं कि अब तक दसवीं और 12वीं में खेल वैकल्पिक पेपर होता था। लेकिन अब इसके साथ खेल अनिवार्य विषय होगा। प्रतिदिन बच्चे एक घंटे खेलेंगे । स्कूली स्तर पर खेल कूद को बढ़ावा दिए जाने से अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक कुमार नंदजी ने बताया कि भारत में खेलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। खेलों को अभी भी अभिभावक दोयम दर्जें का मानते हैं। नये पाठ्यक्रम से खेलों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें