फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार किसानों ने दर्ज कराई शिकायत 12

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सरकार की ऋण मोचन योजना के लाभ से वंचित जिले के लगभग 10 हजार किसान शासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा चुके हैं। आवेदन की हार्ड कापी संग किसान कृषि विभाग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि विभाग किसानों की सूची तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है। जनपद में कृषि ऋण मोचन योजना के तहत दो चरणों में करीब 20 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज में छूट दी जा चुकी है। लेकिन 10 हजार किसान ऐसे हैं जो पात्र होने के बावजूद अभी तक इसका लाभ नहीं प्राप्त कर पाए हैं। इन किसानों द्वारा शासन की वेबसाइट पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा रही है। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से सर्वे के दौरान पात्र घोषित करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई थी। पात्रों की सूची में उनका नाम भी दर्ज किया गया था। लेकिन अभी तक उन्हें ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। कृषि उपनिदेशक आरके सिंह का कहना है कि 10 हजार किसानों की ओर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई है। शीघ्र किसानों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें