फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ठप होने पर कस्बा के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे कस्बा सहित आस पास के क्षेत्रों में पेयजल का संकट गहरा गया है। शनिवार की शाम पांच बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से कस्बा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। शुक्रवार की देर शाम अचानक आंधी तुफान के चलते कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल का संकट गहराने से लोगों के बीच पीने के पानी के लिये हाहाकार मच गया। आक्रोशित कस्बा के लोगों ने शनिवार की शाम विभाग के अधिकारियों पर लापवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी किया। चेताया कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वें सड़क पर उतरेंगे। इस संबंध में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ वह डीएम को पत्र भेजेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान आशीष जायसवाल, बबलू जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, रोहित, नंदलाल चौरसिया, शिवदास, शेखर, दिनेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें