फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से बढ़ा बांधो का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। पर्वतीय वन क्षेत्रो में स्थित बांधो के जलग्रहण क्षेत्रो में पिछले 24 घण्टे के अन्दर 60 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। भारी बरसात के कारण बांधो के जलस्तर में वृद्वि दर्ज हुई है। मूसाखाड़ बांध से पानी छोड़े जाने के कारण लतीफशाह बीयर से 1606 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में गिर रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे से मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक बांधो के जलग्रहण क्षेत्रो से रिकार्ड की गई बरसात के आकड़े साठ मिलीमीटर पाये गये है। इस भारी बरसात के चलते नौगढ़ बांध का जलस्तर 882 दशमलव 5 फीट तक पहुंच गया है। इस बांध का उच्चतम जलस्तर 898 फीट है। वहीं मूसाखाड़ बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक हो गया था। बांध को 354 फीट के जलस्तर पर रखा जा रहा है। जिससे बांध से 1800 क्यूसेक पानी लतीफशाह बीयर में छोड़ा गया है। चन्द्रप्रभा बांध का जलस्तर भी बरसात के कारण बढ़ कर 760 फीट तक पहुंच गया है। नहरो के खोले जाने के बावजूद बांधो के जलस्तर में वृद्वि से निचले इलाको में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। चंद्रप्रभा प्रखण्ड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि अभी भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है तथा बांधो का जलस्तर बरसात होने पर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें