फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले, नौ हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में नए वर्ष के पहले दिन 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि नौ संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी और अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 136 हो गई है। शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में आठ महिला और पांच पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक फर्नीचर की दुकान संचालक, दो किसान, सात गृहिणी, एक निजी चिकित्सक और एक विद्यार्थी हैं। संक्रमितों में चहनियां, धानापुर और सकलडीहा के एक-एक, चंदौली नगरीय क्षेत्र के दो और ग्रामीण क्षेत्र के छह, दो पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड की जॉच के लिए कुल 1133 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ शुक्रवार को नौ संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4731 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 136 है जबकि 4536 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 59 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें