फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी ले जा रहे 128 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात साढ़े आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर हावडा छोर पर क्रू सेल के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 128 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चितरंजन कुमार निवासी चारपोखरी आरा बिहार के पास ने स्वीकार किया कि वह यहां से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे कीमत पर बेचता है। बरामद शराब की कीमत बाजार में 18 हजार 500 रुपये है। गिरफ्तारी टीम में एसआई मनोज यादव, संतोष कुमार ओझा, आरपीएफ के एएसआई मोहन लाल, जीआरपी के कांस्टेबल संतोष यादव, विपुल कुमार मिश्रा, आरपीएफ कांस्टेबल सचिन कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें