पीडीडीयू नगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में शिक्षक, राज्य कर्मचारियों का महाहड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर बीआरसी पर धरना दिया। वहीं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में आवाज बुलंद की। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनरतले कर्मचारियों का हड़ताल जारी रहा। शिक्षकों ने विद्यालयों में तालाबंदी की और हड़ताल पर रहे और ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने धरना दिया। धरना में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, मंत्री शहबाज आलम खान, प्रशांत सिंह, अभय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विनय सिंह, गौहर अली खान, मनोज राय,सुरेश यादव, हरेंद्र सिंह,संतोष श्रीवास्तव, वारिज लोचन, सुरेश सिंह, निशा सिंह, अनिता ,नईमा खातून, विशाल अग्रवाल, निर्भय सिंह, अरविंद राय,सुनील यादव, रुचि सिंह, दीपक सिंह, ज्योति उपाध्याय, अफ्शा अंसारी, अलपिका जायसवाल, सैय्यद कमर, क्षमा गौड़, ज्योति सिंह, संगीता, ममता रहे। इसी तरह तहसील मुख्यालय पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। धरना में संयुक्त कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, शमशेर यादव, रामअवतार दूबे, विनय श्रीवास्तव, रविंद्र तिवारी, नरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल, महताब आलम, गयासुद्दीन, मदन मुरारी लाल, वीरेंद्र पासवान, नीरज सिंह, राजेश, ओमप्रकाश, अनिल पांडेय, गौतम मौर्य, दयाराम, लालता, रमाशंकर रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ व अटेवा से जुड़े शिक्षकों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर ब्लाक संसाधन केंद्र बरहनी पर धरना दिया। इस दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जयकुमार सिंह ,प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह और अटेवा के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, अनिल सिंह , जितेन्द्र प्रजापति , गिरीशचन्द्र , जयगोविंद सिंह , सतेन्द्र सिंह , रमाशंकर शर्मा , भरत सिंह ,आलोक सिंह रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के सदस्यों ने धरना दिया। धरने में सुनील सिंह, उदय प्रताप सिंह, लक्ष्मण प्रसाद,अशोक पाल,विजय बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, जैद खान, जगदीश सिंह, अतुल सिंह रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार शिक्षक कर्मचारियों का धरना ब्लाक संसाधन केंद्र मथेला पर दूसरे दिन भी जारी रहा। चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो लोक सभाचुनाव का हम बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर अजय सिंह, फैयाज अहमद, रामदुलार यादव, सुदर्शन यादव, अशोक यादव, मिनाक्षी दीक्षित, अमरेंद्र पांडेय, ओम प्रकाश यादव, राजेश यादव, प्रकाश पांडेय, विद्यासागर यादव, प्रेम शंकर मिश्र रहे। नौगढ़् संवाददाता के अनुसार शिक्षकों और कर्मचारियों ने बीआरसी पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महेंद्र देव पांडेय, रामनाथ खरवार, जितेंद्र प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, हंसराज यादव, श्याम, कन्हैया, अजय कन्नौजिया, गणेश राम, प्रवीण पांडेय, अजय कन्नौजिया, अंजू, बादल, रिंकू यादव रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बीआरसीपर शिक्षकों का धरना जारी रहा। इस दौरान अजय सिंह,केसरी नंदन, आनंद पांडेय, सत्येन्द्र, लक्ष्मी, अमित सिंह, दीपक, अशोक प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, अनिल, समद अली, विजयी सोनकर, आशुतोष रहे। इसी तरह जिले के सभी ब्लाकों और तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया।