फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से राजेश्वरी रिसर्च फाउंडेशन की ओर से भरुहिया स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को वाद-विवाद, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल उत्कृष्ट छात्रों को मेले के अंतिम दिन दो फरवरी, शनिवार को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान मेला में बीएचयू के मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं की तरफ से खाद्य प्रदूषण, स्वास्थ्य जागरूकता आदि पर स्टॉल्स लगाए गए थे। साथ ही बीएचयू, वाराणसी से आए रिसोर्स पर्सन्स ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अन्य लोगों को पंफलेट, ब्रोशर आदि के जरिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, इमरान खान, राजनाथ यादव, सुशील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें