शहाबगंज। खंड विकास अधिकारी धर्मजीत सिंह ने शुक्रवार को ढोढनपुर गांव के बनवासी बस्ती में पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाई। उन्होंने बनवासी लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गांव के 28 पात्र लोगों को आवास देने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ कार्य करने की हिदायत दिया। खंड विकास अधिकारी ने गांव में बने शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट के बाबत जानकारी ली। अधूरे शौचालयों को अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव के गरीब परिवार को चिन्हित कर नव व्यवसाय से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं गांव जिन भी गरीब परिवार के बकरी पालकों के पास अपनाबकरियों के रहने के भवन नहीं है ऐसे लोगों का चिन्हित कर भवन बनाने के लिए आश्वासन दिया। साथ ही बकरी, बत्तख, सूकर पालकों के भी दिन बहुरेंगे। ढोढनपुरगांव में 5 बकरी पालकों का सेट बनेगा, दो बत्तख पालन सेड, दो गौशाला साथ ही मूसाखाड गांव में 5 बकरी सेड 5 गौशाला सेड दो मुर्गा सेड बनेगा। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी जैनेंद्र कुमार राव, जितेंद्र, नन्हकू, हरदेव, नीलम देवी, सुरेश, मोनिका, कमला, सुशीला ,सुदामा, किशोर, रामनिवास, बलजीत आदि लोग उपस्थित थे।