चकिया/शिकारगंज। नगर स्थित मां काली के मंदिर पर जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजन अर्चन के लिए व्रती महिलाएं तालाबों व सरोवरों पर सपरिवार पहुंची तथा कथा का श्रवण कर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। व्रती महिलाओं के पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने के कारण पोखरे पर मेले जैसा दृश्य उपस्थित हो गया। शिकारगंज पोखरे पर भी व्रती महिलाओं की भीड़ पूजन अर्चन के लिए जुटी। इसके कारण पोखरे पर मेले जैसा दृश्य उपस्थित हो गया। इलिया संवाददाता के अनुसार पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने मंगलवार को जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा। शाम के वक्त तालाब पोखरा एवं सरोवर पर जाकर पूजन अर्चन कर संतान की लंबी उम्र की कामना की। क्षेत्र के बेन, तियरी, बनरसिया, मनकपड़ा, लेहरा, विशुनदपुरवां, कलानी, बरियारपुर, रोहाखी, खखड़ा, सैदूपुर आदि गांवों में पोखरे पर भीड़ जुटी। (ब्यूरो)