फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेट कोरीडोर योजना से प्रभावित किसानों की सदर ब्लाक में चल रही भूख हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। किसानों ने शासन और जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपनी लड़ाई को अंतिम रूप देने की रणनीति तैयार की। भारतीय किसान यूनियन ने भी किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि फ्रेट कोरीडोर योजना से प्रभावित किसान नौकरी और उचित मुआवजे की मांग करते चले आ रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोग अपनी आंख और कान बंद किए हुए हैं। वहीं प्रशासनिक अमला भी किसानों की मांगों को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। अधिकारी चाहते हैं कि किसान अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें। लेकिन अपना हक लिए बगैर किसान पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन जारी रहेगा और भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। किसान नेता किस्मत यादव के साथ छह किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस अवसर पर शशिकांत सिंह, विजयी यादव, राजमती, प्रहलाद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें