पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए लगाएं पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
कन्दवा। वृक्ष मानव जीवन के लिए काफी मददगार है। हम सबका दायित्व है कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पेड़ों को कटने से बचाएं। यह विचार प्राथमिक विद्यालय तलासपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह ने गुरुवार को विद्यालय में आयोजित वृक्ष और मानव का संबंध विषयक गोष्ठी में व्यक्त किया । इस दौरान 80 फलदार एंव छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए ।वहीं विश्व कृमि दिवस के अवसर पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 100 बच्चों में कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई । इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति , पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजन्म, विजय शंकर तिवारी, रंजीत यादव, मनोज सिंह, प्रांशु शेखर पांडेय , मुकेश रावत , इमरान खां , सीमा , लछमीना ,प्रभुनाथ , उमाशंकर , बहादुर , सहित विद्यालय की रसोइया और बच्चे मौजूद रहे ।