विज्ञान प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत
सचित्र
चकिया। स्थानीय बीआरसी केंद्र सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पूर्व माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, निबंध और चित्रकला की प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विज्ञान वर्ग में करन यादव, निबंध में आयुष तथा चित्रकला वर्ग में नरेन्द्र कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी वर्ग के श्रेष्ठ पांच बच्चों का चयन किया गया। सभी को बीईओ चंद्रशेखर आजाद ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अजय गुप्ता, चंद्रभान मौर्य, सुनील पटेल, रामदिलास, चंद्रप्रकाश गांधी, जितेन्द्र तिवारी, रीता पांडेय, महेन्द्र, जीडी गोपाल रहे। ब्यूरो
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-600