इलिया। कस्बा स्थिति लेवा-इलिया मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बहने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। किया। प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि नाली की सफाई जल्द नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल मुन्ना चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, नजरूद्दीन मस्तान, सुभाष हलवाई, राजू, मदन चौहान, दशरथ गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, शंकर गुप्ता का कहना था कि पिछले एक साल से नालियों का सफाई नहीं हुई है। इससे नालियां जाम हो जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। बताया कि कई बार ग्राम पंचायत, ब्लाक, तहसील और जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन नालियों की सफाई नहीं कराई गई। लेवा इलिया मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में शहाबगंज के विकास खंड अधिकारी धर्मजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही सफाई कर्मियों को भेजकर नालियां साफ कराई जाएंगी।