फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ान खरीद ठप होने पर भाजपाई नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के सिकरी बजहा स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां धान खरीद ठप देख भाजपा नेता ने पीसीएफ प्रभारी शशिकांत भारती को जमकर फटकार लगाया। जानकारी होने पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को भी किसानों और भाजपा नेताओं के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। भाजपा नेता ने डीएम से बात करके किसानों की धान खरीद कराने की मांग की और स्थिती से अवगत कराया। भाजपा नेताओं के अचानक पीसीएफ के बजहा सिकरी क्रय केंद्र पर पहुंचने के कारण केंद्र पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर दो जनवरी से ही धान क्रय ठप है और प्रभारी नदारत रहता है। पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती ने बताया कि अब तक केंद्र पर 44 किसानों से 45 सौ कुंतल धान की खरीद हुई है। लेकिन अभी तक किसी किसान के खाते में भुगतान नहीं हुआ है और बोर की कमि के चलते केंद्र पर धान खरीद प्रभावित हुई है। इसपर भाजपा नेताओं और किसानों ने कड़ी आपत्ति जताई और किसानों के खाते में भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं जानकारी के बाद पहुंचे जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को भी भाजपा नेताओं ने जमकर खरी खोटी सुनाई। आरोप लगाया कि उनके द्वारा मानिटरिंग नहीं होने से जिले में धान की खरीद प्रभावित हुई है और किसान परेशान है। डिप्टी आरएमओ ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को उक्त क्रय केंद्र पर पांच हजार बोरे भेज दिया जाएगा। जिससे आसानी से खरीद चालू हो जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डा. शंभू, सूर्यमूूनि तिवारी, प्रमोद चौबे, रमेश मौर्य, रामजियावन, मनोज, प्रितेश, राम गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें