फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर महिला हिंसा का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। ग्राम्या संस्थान, यूएनटीएफ, मैसवा एवं सहयोग संस्था की ओर से महिला हिंसा एवं स्त्री पुरुष बराबरी के लिए चलाए जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत शनिवार को मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। कैंडल मार्च के माध्यम से महिलाओं ने महिलाओं को बराबरी का हक देने की आवाज बुलंद की। जुलूस की शुरूआत नौगढ़ थाना परिसर से थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पन्नालाल ने किया। जुुलूस में शामिल प्रतिभागी महिला हिंसा बंद करो, हर महिला का अधिकार, हिंसा मुक्त हो घर-परिवार, चुप्पी तोड़ो - हिंसा रोको आदि नारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। बाजार भ्रमण के बाद कार्यालय पर पहुंच कर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर बिंदु सिंह ने कहा कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरोध में 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कानून बनाया गया है। इसके प्रति हमें जागरूक होना होगा। तभी समाज में गैर बराबरी कम होगी। रैली में बाघी, बटौवा, झूमरिया, अमदहॉ, मझगाई, तेंदुआ, मझगावॉ, डुमरिया, सोनवार, लौवारी सहित 35 गांवों की महिलाएं शामिल रही। जुलूस में सुरेंद्र, नीतू, शादाब, रामविलास, त्रिभुवन, मोहन, रामबली, राजेश, मन्नू, ममता, अंजू, शिवानंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें