फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 64 हजार का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने गुुरुवार को कार्यालय में मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। कहा अभियान में बच्चों को टीका लगने से कहीं भी दवाओं के दुष्प्रभाव की शिकायत नहीं मिली है। अभियान की सफलता के लिए हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है। जनपद के विकास खंडों में स्थित विभिन्न स्कूलों में चले अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में कुल 64 हजार बच्चों को टीके लगाए गए हैं। प्रथम दो सप्ताह अभियान स्कूलों में और दो सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्रों, निर्धारित सत्र स्थलों आदि पर चलेगा। आखिरी सप्ताह में अभियान के दौरान छूटे गए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें